Apple Welcome Home Event Live: कंपनी लाएगी पहला स्मार्ट होम डिस्प्ले, AI वाले नए डिवाइस; कब-कहां देखें इवेंट?
Apple Welcome Home event कब और कितने बजे है?:एपल का Welcome Home इवेंट आज यानी 13 अक्तूबर को होने जा रहा है। इसमें कंपनी के स्मार्ट होम इकोसिस्टम, नए स्मार्ट होम हम और होमपॉडको लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। ऐसे में भारतीय यूजर्स को इवेंट के अपडेट कहां मिलेंगे और कंपनी क्या नया पेश कर सकती है? जानिए इस लाइव में...

लाइव अपडेट
एपल वेलकम होम इवेंट में स्मार्ट होम पर रहेगा फोकस
एपल का वेलकम होम इवेंट स्मार्ट होम तकनीक के लिहाज से खास हो सकता है। कंपनी अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को मजबूत करने की तैयारी में है, जिसमें सिरी एआई की भूमिका अहम रहने की उम्मीद है। इस इवेंट में नए डिवाइस और ऐसी सेवाएं पेश की जा सकती हैं, जो एपल के अलग-अलग प्रोडक्ट्स को आपस में बेहतर तरीके से जोड़ेंगी।
Apple Welcome Home Event Live: कंपनी लाएगी पहला स्मार्ट होम डिस्प्ले, AI वाले नए डिवाइस; कब-कहां देखें इवेंट?
Apple Welcome Home Event Live Updates:
एपल का Welcome Home इवेंट आज, 13 अक्तूबर 2026 को न्यूयॉर्क में होगा। भारतीय समयानुसार यह इवेंट शाम 6:30 बजे शुरू होने वाला है। यूजर्स एपल के आधिकारिक न्यूजरूम, यूट्यूब चैनल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इससे जुड़े अपडेट देख सकते हैं। इस इवेंट में एपल के स्मार्ट होम इकोसिस्टम पर फोकस रहने की उम्मीद है। कंपनी नया स्मार्ट होम हब, होमपॉड या अपने डिवाइसों को आपस में बेहतर तरीके से जोड़ने वाली सेवाओं से जुड़ी जानकारी पेश कर सकती है। हालांकि, इन संभावित लॉन्च की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।