आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अब वो बात ही कहां

                
                                                         
                            अब हिज़्र के इज़हार में , वो बात ही कहां।
                                                                 
                            
बहते अशकों की धार में,वो बात ही कहां।।

बढ़ती हुई तन्हाई ने,तोड़ डाले बंधन सभी।
आंगन में खड़ी दीवार में,वो बात ही कहां।।

बरसते हुए बादलों ने समझाया है हमको।
सच है, खस-ओ-खार में वो बात ही कहां।।

अना को भी हमने, कभी का दफ़ना दिया।
देख फांसले-ओ-दरार में वो बात ही कहां।।

एक दौर में आहट से पहचान लेते थे तुझे।
मगर अब,तेरी रफ्तार में वो बात ही कहां।।

उलझनें सुलझाते थे, तुझसे मिलकर हम।
उसी दर-ए-यार में , अब वो बात ही कहां।।

अब, हस्ब-ए-जरूरत फैंसले लेने लगे तुम।
हां, अब मेरे इख्तियार में वो बात ही कहां।।

बज़्म-ए-तरब और मातम एक से लगते हैं।
यूं मौसम-ए-बहार में भी, वो बात ही कहां।।
-यूनुस खान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर