आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बसंती की चिठ्ठी

                
                                                         
                            दिन-रात जल रही,सुधियों की बाती ।
                                                                 
                            
ऋतुमती बसंती लिख रही पाती ।।

गेहूँ के खेतों में झूम रही बालियाँ ।
ढोलकी के थापों पे बज रही तालियाँ ।।
रोली,अबीर रंग माथ पे लगाती ।
ऋतुमती बसंती लिख रही पाती ।।

बौराए अमवा में लागल टिकोर वा ।
फगुआ पवनवा बहुत झकझोर वा ।।
धीरे-धीरे साँकल खोल रहा घाती ।
ऋतुमती बसंती लिख रही पाती ।।

गँउवा निहारेला कटि करधनियाँ ।
पँउवा लखेला चाँदी की पैजनियाँ ।।
धूर-घूर देखे,मदन तोरी थाती ।
ऋतुमती बसंती लिख रही पाती ।।

फड़के नयनवा कजरवा लगे काल हो ।
कहूँ क्या सनेसवा,बीत गइले साल हो ।।
प्यासी हूँ,पानी से प्यास नहीं जाती ।
ऋतुमती बसंती लिख रही पाती ।।

लिख रही बार-बार चुभे ला कँगना ।
घर मेरा सूना ,सूना है अँगना ।।
सूनी हैं आँखें ,नींद नहीं आती ।
ऋतुमती बसंती लिख रही पाती ।।



हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर