आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जलधार में बिहार

                
                                                         
                            बदले शासन बदले नेता,
                                                                 
                            
बदली कई सरकार है।
नहीं बदला तो चित्र एक,
कि बाढ़ में ये बिहार है।
कोसी, गंडक गरज रही है,
जीवन है मजधार में।
सपने हम सब देखते रहे,
संकल्प सदा करते ही रहे,
फिर ,चूक हुई किस मोड़ पर,
पुल भी ध्वस्त पंक्ति वार हैं।
चांद पे आशियाना बनाने चले,
अपने बिहार को बचा ना सके।
सब कुछ साधने में सफल रहे,
क्यों असम ,बिहार डूबते रहे।
किस बात का होता शंखनाद,
कोसी बांधने में जब विफल रहे।
कब तक का ये इंतजार है,
कितनी पीढ़ियां निकल गईं,
पर मंजर सदा वही दिखता,
जलधार में ये बिहार है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर