आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हमें अच्छी नहीं लगती

                
                                                         
                            रक़ीबों से शनासाई हमें अच्छी नहीं लगती
                                                                 
                            
मोहब्बत की ये रुसवाई हमें अच्छी नहीं लगती

खुशी में संग रहते हो तो दुख में भी रहो शामिल
फ़क़त झूठी पज़ीराई हमें अच्छी नहीं लगती

कभी ख़ुद को परे रख कर ज़माने की तरफ़ देखो
ये ख़ुदग़र्ज़ी ये दानाई हमें अच्छी नहीं लगती

किनारे पर खड़े हो तुम इधर मँझधार में हम हैं
बनावट की मसीहाई हमें अच्छी नहीं लगती

अगर है चाँद सा चेहरा तो मन भी ख़ूबसूरत हो
किनारे पर जमी काई हमें अच्छी नहीं लगती

निकल कर जिस्म की मस्ती के बाहर रूह भी झाँको
ये बे-मौसम की अंगड़ाई हमें अच्छी नहीं लगती
-पुष्पेंद्र 'पुष्प'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर