आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सिर्फ नौ दिन

                
                                                         
                            सिर्फ नौ दिन ही तुम चिल्लाओगे
                                                                 
                            
माता कह कह कर भरमाओगे
आते दसवां दिन बाहर कर आओगे
जिसके पैर पखारते हो आज तुम
कल उसी पर लाते बरसाओगे
देख उसे सड़को पर मरोगे सीटी
कभी आँख नाक मटकाओ गे
जिसे दिखाते हो दीपक आज तुम
कल तुम जिन्दा उसे जलाओगे
सिर्फ नौ दिन ही तुम चिल्लाओगे
माता कह कह कर भरमाओ गे
पूजन को ढूंढ़ते फिरते हो कन्या
खुद की तो कोख में ही मिटाओगे
मिल जाए कोई कलि मुस्काती सी
नोच कर तुम उसका मुँह दबाओगे
आज तो ओढ़ाते हो लाल चुनरी
कल जिस्म से रेशा खींच लाओगे
सिर्फ नौ दिन ही तुम चिल्लाओगे
माता कह कह कर भरमाओगे


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर