आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जीवन नहीं सरल

                
                                                         
                            जीवन नहीं सरल है,
                                                                 
                            
कड़वा एक गरल है,

मृगतृष्णा में फंसे है, सब
अचरज बड़ा विरल है,
अन्तर्दृष्टि बाधित हो तो,
ज्ञान पुंज भी लगता छल है,

जीवन नहीं सरल है।

होना वही जो भाग्य बदा है,
नियम बड़ा अटल है।

आने वाला कल है, मिथ्या,
मिथ्या बिता कल है,
जग में जिसने धुनी रमाई,
वो मूढ़, बेअकल है।

किसी की काया भीमकाय है,
कोई अति निर्बल है,
उदर किसी का भरा हुआ है,
क्षुधा से कोई विकल है,

जीवन नहीं सरल है,
कड़वा एक गरल है।

गति एक है, राजा, रंक की,
चित फिर क्यूं चंचल है,

जीवन नहीं सरल है
कड़वा एक गरल है।

जग है बस एक कंटक शैय्या,
अग्नि सामान भूतल है

जीवन नहीं सरल है....
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर