चहकते बच्चों से सजता है घर
महकते प्रेम से रचता है घर
अपनों का साथ हो तो,
अभाव में भी हंसता है घर,
वैसे तो बहुत मकान है इस जहां में,
पर हर मकान घर नहीं होता,
घर वो होता है,
जहां दर-बदर होने का डर नहीं होता
एक अमिट रिश्ता है घर,
कभी न मुरझाए वो गुलिस्तां है घर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X