हर सांस के चलते, ये उम्मीद होती है,
हर आरज़ू मेरे, मन - मुफीद होती है,
किस्मत से जिस दिन, उनकी दीद होती है,
ऐ रब, कसम तेरी, उसी दिन ईद होती है,
होती है खुशियाँ ढेर सारी,
बातें होती हैं प्यारी-प्यारी,
गूंज उठती है बच्चों की किलकारी,
महक उठती है हर फूलवारी,
तेरे साथ होने से, जगत में जीत होती है,
खुदा कसम, उसी दिन हमारी ईद होती है ,....
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X