आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जिह्ला पर हो नाम का दीपक

                
                                                         
                            भेदभाव नहीं जिसके मन में,
                                                                 
                            
सदा सुखी वह जग उपवन में।
*निःसंताप* वही है केवल,
स्वर्ग उसी के है जीवन में।।

जिसके मन में गरल भरा है,
कलह-क्लेश से कब उबरा है।
उठा-पटक में प्राण गवाँए,
मन बसता है केवल धन में।।

पुण्य धरा पर पुण्य कमाना,
भक्ति भाव में मन रम जाना।
धन्य वही जो त्याग करें कुछ,
प्रभु का नाम बसे धड़कन में।।

जिह्ला पर हो नाम का दीपक,
नहीं नाम सम दूजा हीरक।
ऊँचा भगवन के घर मस्तक,
भेद न जिसके मन आँगन में।।
-पंडित अनिल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर