आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

UP: मीरापुर के शिव मंदिर में 36 साल बाद हुआ जलाभिषेक, मुस्लिम आबादी से घिरा था शिवालय

जलाभिषेक
                
                                                         
                            उत्तर प्रदेश के मीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुस्तर्क के शिव मंदिर में 36 साल बाद महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।
                                                                 
                            

मंदिर मुस्लिम बस्ती में होने के कारण यहां लंबे समय से पूजा-अर्चना नहीं हुई थी। बघरा आश्रम के संचालक यशवीर महाराज ने 13 फरवरी को मंदिर को जागृत किया और पूजा-अर्चना शुरू कराई थी। 

बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व के चलते मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण में कीर्तन का आयोजन भी किया गया। देहात क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भी कीर्तन में भाग लिया।

गलत रास्ता बताने पर मीरापुर में बन गया तनाव
मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए कस्बे की राजेश देवी पहुंचे थीं। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले आफताब के साथ मंदिर का रास्ता बताने पर कहासुनी हो गई। मंदिर परिसर में महिला के साथ अभद्रता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आफताब को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो विवाद रास्ता बताने का निकला। मंदिर परिसर के आसपास दिनभर पुलिस तैनात रही।

 
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर