आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वाद-संवाद: हरिशंकर परसाई के एक व्यंग्य पर ओशो का जवाब

osho response on harishankar parsai satire torch bechne wale
                
                                                         
                            

मशहूर व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई ने समय-समय पर लोकप्रिय दार्शनिक ओशो पर निशाना साधा है। उनका व्यंग्य 'टॉर्च बेचने वाले' तो बहुत ही मशहूर है। एक बार ऐसा हुआ कि परसाई ने अख़बार के एक लेख में ओशो (तब रजनीश) पर निशाना साधा था। वह लेख जब ओशो के पास पहुंचा तो उन्होंने प्रतिउत्तर भी दिया। उन दिनों ओशो अष्टावक्र गीता पर प्रवचन दे रहे थे, इस प्रवचन के बीच उन्होंने यह बात कही। 

"कल ही मेरे पास रायपुर से किसी ने एक अख़बार भेजा। श्री हरिशंकर परसाई ने एक लेख मेरे ख़िलाफ़ लिखा है। वे मुझे जानते हैं, कॉलेज के दिनों से जानते हैं। हिंदी के मूर्धन्य व्यंग्य-लेखक हैं। मेरे मन में उनकी कृतियों का आदर है। लेख में उन्होंने लिखा है कि जबलपुर की हवा में कुछ ख़राबी है। यहां धोखेबाज और धूर्त ही पैदा होते हैं - जैसे रजनीश, महेश योगी, मूंदड़ा। तीन नाम उन्होंने गिनाए। धन्यवाद उनका, कम से कम मेरा नाम नंबर एक तो गिनाया। इतनी याद तो रखी। एकदम बिसार नहीं दिया। बिलकुल भूल गये हों, ऐसा नहीं है।

लेकिन अड़चन स्वाभाविक है, सीधी-साफ़ है। मैं उनकी बात समझ सकता हूं। यह असंभव है - बीज को देखा तो फूल में भरोसा! फिर जिन्होंने फूल को देखा, उन्हें बीज में भरोसा मुश्किल हो जाता है। तो सभी महापुरुषों की जीवन-कथाएं दो ढंग से लिखी जाती हैं। जो उनके विपरीत हैं, वे बचपन से यात्रा शुरू करते हैं; जो उनके पक्ष में हैं, वे अंत से यात्रा शुरू करते हैं और बचपन की तरफ जाते हैं। दोनों एक अर्थ में सही हैं। लेकिन जो बचपन से यात्रा करके अंत की तरफ जाते हैं, वे वंचित रह जाते हैं। उनका सही होना उनके लिए आत्मघाती है, जो अंत से यात्रा करते हैं और पीछे की तरफ जाते हैं, वे धन्यभागी हैं। क्योंकि बहुत कुछ उन्हें अनायास मिल जाता है, जो कि पहले तर्कवादियो को नहीं मिल पाता।

अब न केवल मैं ग़लत मालूम होता हूं मेरे कारण जबलपुर तक की हवा उनको ग़लत मालूम होती है। कुछ भूल हवा-पानी में होनी चाहिए! यद्यपि मैं उनको कहना चाहूंगा, जबलपुर को कोई हक़ नहीं है मेरे संबंध में हवा-पानी को अच्छा या ख़राब तय करने का। जबलपुर से मेरा कोई बहुत नाता नहीं है। थोड़े दिन वहां था। महेश योगी भी थोड़े दिन वहां थे। उनका भी कोई नाता नहीं है। हम दोनों का नाता किसी और जगह से है। उस जगह के लोग इतने सोए हैं कि उन्हें अभी ख़बर ही नहीं है। महेश योगी और मेरा जन्म पास ही पास हुआ। दोनों गाडरवाड़ा के आस-पास पैदा हुए। उनका जन्म चीचली में हुआ, मेरा जन्म कुछवाड़े में हुआ। अगर हवा-पानी खराब है तो वहां का होगा। इसका दुख गाडरवाड़ा को होना चाहिए-कभी होगा। या सुख...। जबलपुर को इसमें बीच में आना नहीं चाहिए।

लेकिन मन कैसे तर्क रचता है!"

आगे पढ़ें

अब पढ़िए हरिशंकर परसाई का व्यंग्य 'टॉर्च बेचने वाले'

एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर