आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मोंथा का असर: समय से ददरी मेला आबाद होने में दिक्कत, सामान ले जाने को जद्दोजहद करते रहे व्यापारी

मेले में पहुंचे प्रतिनिधि
                
                                                         
                            
बलिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन से शुरू होने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले पर मोंथा तूफान का असर देखने को मिल रहा है। निर्धारित अवधि पर आबाद होने में परेशानी हो रही है। मंगलवार की देर शाम तक दुकानों को भूमि आवंटन करने में प्रशासनिक अमला जुटा रहा। जिसके कारण दुकानदारों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती मेला क्षेत्र में सामान ले जाना बना हुआ है। 

मेला क्षेत्र में कीचड़ युक्त रास्ते से लोडेड ट्रक को दो ट्रैक्टर भी गंतव्य तक सामान नहीं पहुंचा पा रहा था। इसके चलतेर झूला, चाट झोला, किराना, कपड़ा समेत अन्य आइटम की दुकानें नहीं लग पा रही है। छोटे-बड़े वाहन व्यापारियों की आवंटित भूमि तक सामान पहुंचाने में असफल हो जा रहे थे। इसके लिए ट्रैक्टरों से रस्सी बांधकर खींचा जा रहा था। 

वहीं, प्रशासनिक अधिकारी नक्शा के हिसाब से दुकानदारों को भूमि आवंटित करने में लगे रहे। कई दुकानदार आवंटन में गड़बड़ी पर नाराजगी व्यक्त किए। दुकानदारों का कहना था कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन तक मेला क्षेत्र में दुकानें लग जाती थी लेकिन इस वर्ष अभी तक मेला का रास्ता तक नहीं बन पाया है। कई व्यापारी दुकान की जगह बदलने पर चिंतित दिखाई दिए। 

दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि लंबे समय से मैं झूला के इर्द-गिर्द अपनी समोसा, चाट, जलेबी समेत अन्य आइटम की दुकान लगाता था। प्रशासन ने इस साल भी उसी जगह भूमि देने का आश्वासन दिया था लेकिन ऐन वक्त पर जगह चेंज कर दिया। उन्होंने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि इसमें भी गड़बड़ी की जा रही है। बता दें कि मेला में इस बार 700 दुकानें लगेंगी।
आगे पढ़ें

दुकानें तैयार होने में लगेगा दो दिन, पहले दिन का नहीं उठा पाएंगे लाभ

एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर