आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

धार के साथ बहे जा रहे थे नगर के आदमी, जानवर, मकान, झाड़ और...

Suresh Upadhyay hasya kavita on flood
                
                                                         
                            धार के साथ बहे जा रहे थे
                                                                 
                            
नगर के आदमी, जानवर, मकान, झाड़ और
झंखाड़
नदी में आई हुई थी
ऐसी भयंकर बाढ़

एक बड़ी नाव पर बैठकर  
कल्केटर साहब 
अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ
बाढ़ी की तबाही का
मुआयना करने के लिए जा रहे थे
दर्दनाक दृश्यों को देखकर
कोई घबरा न जाए
इसलिए दो-तीन डिप्टी कलेक्टर
निनेमा के गाने गा रहे थे

एक खूबसूरत और जवान लड़की
मंझधार में बहती हुई
मौत से लड़की रही थी
और अधिकारियों की
भूमति हुई नाव
बस उसी तरफ़ बड़ रही थी

लड़की का गोरा रंग
बिजलियां गिराने को बेताब
मतस्य उद्दोग अधिकारी ने
उतार फेंका अपना नकाब
और कहा, "लगता है कोई बड़ी मछली है
इसे बचाने का मन हो रहा है 
गौर से देखिए
लहरों में जवानी का कैसा नर्तन हो रहा है
मैं अपना नायलोन का जाल फेकता हूं
बेचारी बच जाएगी"

दूसरे अधिकारियों को पता नहीं था
कि उनकी इस जरा सी बात से
पशुधन अधिकारी को आग लग जाएगी
वे कहने लगे, "मछली साहब को हर जगह 
मछली ही दिखाई देती है
और मछली है भी तो आपका क्या लेती है ?
वो तो पानी का जीव है पानी में रहेगा
आपसे जान बचाने के लिए थोड़े ही कहेगा !
बाप रे ! पानी में इतनी तड़पन, इतनी बेचैनी,
इसती घुटना
दिल दया से पिघला जा रहा है
मुझे तो पानी में कोई बड़ा  जानवर नज़र आ रहा है
जिले का पशुधन अधिकारी होने के नाते
यह मेरा कर्त्तव्य है कि मैं इसे बचाऊं
इजाजत हो पानी में कूद जाऊं"

(सुरेश उपाध्याय की हास्य कविता 'बाढ़ की तबाही का मुआयना' के ये चुनिंद अंश हैं, जो 'यार सप्तक' नाम की किताब से लिए गए हैं। यह किताब डायमंड पॉकेट बुक्स से प्रकाशित हुई है।)
9 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर