आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जो जितनी सफ़ाई से मांगे, उतना ही बड़ा एक्टर है...

Shail chaturvedi hasya kavita
                
                                                         
                            हास्य कवि शैल चतुर्वेदी का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती में 29 जून 1936 को हुआ था। उन्होंने कई फ़िल्मों और धारावाहिकों में भी अभिनय किया। शैल राजनीति पर व्यंग्य के लिए मशहूर थे।
                                                                 
                            


लोकल ट्रेन से उतरते ही
हमने सिगरेट जलाने के लिए
एक साहब से माचिस मांगी, 
तभी किसी भिखारी ने
हमारी तरफ हाथ बढ़ाया, 
हमने कहा- 
"भीख मांगते शर्म नहीं आती?"
 
ओके, वो बोला-
"माचिस मांगते आपको आयी थी क्‍या?"
बाबूजी! मांगना देश का करेक्‍टर है,
जो जितनी सफ़ाई से मांगे
उतना ही बड़ा एक्‍टर है
ये भिखारियों का देश है 
लीजिए! भिखारियों की लिस्‍ट पेश है

धंधा मांगने वाला भिखारी 
चंदा मांगने वाला
दाद मांगने वाला
औलाद मांगने वाला 
दहेज मांगने वाला 
नोट मांगने वाला 
और तो और 
वोट मांगने वाला
हमने काम मांगा
तो लोग कहते हैं चोर है
भीख मांगी तो कहते हैं
कामचोर है

उनमें कुछ नहीं कहते
जो एक वोट के लिए ,
दर-दर नाक रगड़ते हैं,
घिस जाने पर रबर की खरीद लाते हैं, 
और उपदेशों की पोथियां खोलकर, 
महंत बन जाते हैं। 
लोग तो एक बिल्‍ले से परेशान हैं,
यहां सैकड़ों बिल्‍ले 
खरगोश की खाल में देश के हर कोने में विराजमान हैं।
 
हम भिखारी ही सही ,
मगर राजनीति समझते हैं ,
रही अख़बार पढ़ने की बात 
तो अच्‍छे-अच्‍छे लोग ,
मांग कर पढ़ते हैं,
समाचार तो समाचार ,
लोग बाग पड़ोसी से ,
अचार तक मांग लाते हैं, 
रहा विचार! 
तो वह बेचारा ,
महंगाई के मरघट में, 
मुद्दे की तरह दफ़न हो गया है।

समाजवाद का झंडा ,
हमारे लिए कफ़न हो गया है, 
कूड़ा खा रहे हैं और बदबू पी रहे हैं ,
उनका फोटो खींचकर 
फिल्‍म वाले लाखों कमाते हैं 
झोपड़ी की बात करते हैं 
मगर जुहू में बंगला बनवाते हैं।
हमने कहा "फिल्‍म वालों से 
तुम्‍हारा क्‍या झगड़ा है ?"
वो बोला-
"आपके सामने भिखारी नहीं 
भूतपूर्व प्रोड्यूसर खड़ा है 
बाप का बीस लाख फूंक कर 
हाथ में कटोरा पकड़ा!"
हमने पांच रुपए उसके 
हाथ में रखते हुए कहा-
"हम भी फिल्‍मों में ट्राई कर रहे हैं !"
वह बोला, "आपकी रक्षा करें दुर्गा माई
आपके लिए दुआ करूंगा 
लग गई तो ठीक 
वरना आपके पांच में अपने पांच मिला कर 
दस आपके हाथ पर धर दूंगा!"

(शैल चतुर्वेदी की हास्य कविता) 

साभार- कविता कोश
9 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर