आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बल्ली सिंह चीमा: वो फिर चुनाव में वादों के साथ उतरा है...

Balli singh cheema famous poem wo fir chunav men wadon ke sath utara hai
                
                                                         
                            करो न शोर परिन्दा है डर न जाए कहीं ।
                                                                 
                            
ज़रा-सा जीव है हाथों में मर न जाए कहीं ।

अगर गुलाब की चाहत है तोड़ ले बढ़ कर,
कहो हयात से काँटों से डर न जाए कहीं ।

वो फिर चुनाव में वादों के साथ उतरा है,
उसे कहो कि वो फिर से मुकर न जाए कहीं ।

मुझे तो सुर्ख़ सवेरों की तरफ़ जाना है,
मेरी हयात अँधेरों से डर न जाए कहीं ।

लगी है आग नगर में औ’बुझ भी जाएगी,
ज़रा हवा से यह कह दो उधर न जाए कहीं ।
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर