आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अक्षय उपाध्याय की कविता- सीने में क्या है तुम्हारे

कविता
                
                                                         
                            कितने सूरज हैं तुम्हारे सीने में
                                                                 
                            
कितनी नदियाँ हैं
कितने झरने हैं

कितने पहाड़ हैं तुम्हारी देह में
कितनी गुफ़ाएँ हैं

कितने वृक्ष हैं
कितने फल हैं तुम्हारी गोद में

कितने पत्ते हैं
कितने घोंसले हैं तुम्हारी आत्मा में
कितनी चिड़ियाँ हैं

कितने बच्चे हैं तुम्हारी कोख में
कितने सपने हैं
कितनी कथाएँ हैं तुम्हारे स्वप्नों में

कितने युद्ध हैं
कितने प्रेम हैं

केवल नहीं है तो वह मैं हूँ
अभी और कितना फैलना है मुझे
कितना और पकना है मुझे
कहो
मैं भी
तुम्हारी जड़ों के साथ उग सकूँ

कितने सूरज हैं तुम्हारे सीने में
कितने सूरज ?

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।


लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o 
 

9 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर