आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अशोक चक्रधर की हास्य व्यंग्य कविता- राष्ट्रीय भ्रष्टाचार महोत्सव

Ashok Chakradhar
                
                                                         
                            राष्ट्रीय भ्रष्टाचार महोत्सव
                                                                 
                            

पिछले दिनों 
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार महोत्सव 
मनाया गया, 
सभी सरकारी संस्थाओं को 
बुलाया गया। 
भेजी गईं सभी को 
निमंत्रण पत्रावली, 
साथ में प्रतियोगिता की नियमावली। 

लिखा था - 
प्रिय भ्रष्टोदय! 
आप तो जानते हैं 
भ्रष्टाचार हमारे देश की 
पावन, पवित्र, सांस्कृतिक विरासत है, 
हमारी जीवन-पद्धति है 
हमारी मजबूरी है 
हमारी आदत है। 
आप अपने 
विभागीय भ्रष्टाचार का 
सर्वोत्कृष्ट नमूना दिखाइए, 
और उपाधियाँ तथा 
पदक-पुरस्कार पाइए। 
व्यक्तिगत उपाधियाँ हैं -  
भ्रष्ट शिरोमणि, भ्रष्ट भूषण 
भ्रष्ट विभूषण और भ्रष्ट रत्न 
और यदि सफल हुए 
आपके विभागीय प्रयत्न, 
तो कोई भी पदक, जैसे : 
स्वर्ण गिद्ध 
रजत बगुला 
या काँस्य कउआ दिया जाएगा, 
सांत्वना-पत्र और 
विस्की का 
एक-एक पउआ दिया जाएगा। 
प्रविष्टियाँ भरिए 
और न्यूनतम योग्यताएँ 
पूरी करते हों तो 
प्रदर्शन अथवा प्रतियोगिता-खंड में 
स्थान चुनिए। 
 

तो कुछ तुले 
कुछ अनतुले भ्रष्टाचारी 
कुछ कुख्यात 
निलंबित अधिकारी 
जूरी के सदस्य बनाए गए, 
मोटी रक़म देकर बुलाए गए। 
मुर्ग़ तंदूरी, शराब अँगूरी 
और विलास की सारी चीज़ें ज़रूरी 
जुटाई गईं, 
और निर्णायक-मंडल 
यानी की जूरी 
को दिलाई गईं। 
एक हाथ से 
मुर्ग़े की टाँग चबाते हुए, 
और दूसरे से 
चाबी का छल्ला घुमाते हुए, 
जूरी का एक सदस्य बोला -  
मिस्टर भोला! 
यू नो, 
हम ऐसे करेंगे 
या जी चाहे जैसे करेंगे, 
बट बाय द वे 
भ्रष्टचार नापने का 
पैमाना क्या है 
हम फ़ैसला कैसे करेंगे? 

मिस्टर भोला ने 
सिर हिलाया, 

और हाथों को घूरते हुए फ़रमाया -
चाबी के छल्ले को 
टेंट में रखिए 
और मुर्ग़े की टाँग को 
प्लेट में रखिए 
फिर सुनिए मिस्टर मुरारका! 
भ्रष्टाचार होता है 
चार प्रकार का। 
 
आगे पढ़ें

3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर