आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हिंदी फ़िल्मों के ऐसे यादगार भजन, जो आपको खींचते हैं ईश्वर के नज़दीक

सुनील दत्त
                
                                                         
                            हिंदी फ़िल्मों में ईश्वर को कई बेहतरीन गीतों और भजनों के ज़रिए याद किया गया। विपत्ति में तो हर कोई ईश्वर को याद करता ही है। फ़िल्मों में दुख की घड़ी में नायक या नायिका प्रभु से गुहार लगाते हैं। पुरानी और नई सभी तरह की फिल्मों में ईश्वर को लेकर अच्छे गीत लिखे जाते रहे हैं। सुमधुर संगीत के साथ सर्वश्रेष्ठ गायकों ने इन गीतों को पूरी तान के साथ गाकर दर्शकों को भक्तिभाव से भर दिया है। इस खंड में हम आपको बॉलीवुड ‌के दस सबसे बेहतरीन गीत-भजनों का परिचय देंगे।
                                                                 
                            

भाव विव्हल करने वाले गीत-भजनों में सबसे लोकप्रिय भजन 'बड़ी देर भई नंदलाला, तेरी राह तके बृजबाला' को कहा जा सकता है। 1965 में रिलीज फिल्म 'खानदान' का यह भजन सुनील दत्त पर फिल्माया गया है। राजेंद्र कृष्‍ण के लिखे इस गीत में मोहम्मद रफी की दिलकश आवाज़ आज भी जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूरे देश में गूंजती रहती है। संगीतकार रवि ने इसमें अपना मधुर संगीत दिया है। फिल्म की कहानी को देखते हुए यह गीत काफी महत्वपूर्ण है। 

मुझे अपनी शरण में ले लो राम...

भगवान श्री राम

देश में भगवान राम के अनन्य भक्तों की कमी नहीं है। राम को आदर्श पुरुष माना जाता है। भगवान राम की भक्ति को इस भजन में बड़ी संजीदगी से पेश किया गया है। 1954 में रिलीज फिल्म 'तुलसीदास' का यह गीत जीएस नेपाली ने लिखा है। मोहम्मद रफी ने इसमें अपनी ‌दिलकश आवाज दी है और पुराने जमाने के विख्यात संगीतकार चित्रगुप्त ने संगीत दिया है। गीत में राम को अाराध्य मानकर अपना सब कुछ अर्पण करने की बात कही गई है। 


 
आगे पढ़ें

मुझे अपनी शरण में ले लो राम...

9 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर