भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक अमीश शाह ने एरिजोना के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार और ट्रंप समर्थित जे फीली को हराया। 48 वर्षीय अमीश शाह ने बुधवार को एरिजोना के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (अमेरिकी प्रतिनिधि सभा) का चुनाव जीत लिया। अमीश शाह एरिजोना का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी और अमेरिकी कांग्रेस पहुंचने वाले छठे भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं।