अमेरिका की पॉप सिंगर लेडी गागा को अगले राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप पसंद नहीं आए। ट्रंप के विरोध में ‘लव ट्रंप्स हेट’ के पोस्टर के साथ वो ट्रंप टावर के खिलाफ नजर आईं। हिलेरी क्लिंटन ने अपने चुनाव प्रचार में इसी नारे का इस्तेमाल किया था। लेडी गागा ही नहीं ट्रंप की जीत के खिलाफ अमेरिका के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। कई जगहों पर कैंडल मार्च निकाला गया, तो कई जगह पोस्टर लेकर ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी की गई।