सोशल साइट्स पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मशहूर रैपर और सिंगर फाजिलपुरिया शराब के नशे में गुरुग्राम पुलिस से बहस कर रहे हैं। दरअसल पुलिस ने उनकी गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका था लेकिन चेकिंग के बाद पाया कि फाजिलपुरिया खुद शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे