बड़कोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यमुनोत्री धाम में विशेष पूजा-अर्चना की गई। रावल पुरुषोत्तम उनियाल आदि ने पूजा कर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पुरोहित समाज और स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालु भी मौजूद रहे। यमुनोत्री धाम में पूजा-अर्चना के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।