फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क नहीं बनने से बीडीसी बैठक में जमकर हुआ हंगामा

Heera Updated Sat, 22 Aug 2026 12:01 PM IST

खटीमा क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक में सड़क और पानी के मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जनप्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाए। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार सुबह 11 बजे से ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अधिकारियों पर सड़क और पेयजल कनेक्शन आदि को लेकर अनदेखी का आरोप लगाए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को सही नहीं किया जा रहा है जिससे आवाजाही में असुविधा हो रही है। पेयजल कनेक्शन का कार्य दो महीने में पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें खस्ताहाल हैं। सड़कों के गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। विभागों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। विभागीय अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहां पर जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, कनिष्ठ प्रमुख गौरव नेगी, बीडीओ संजय कुमार गांधी, एडीओ पंचायत शबनम कुरैशी, रवींद्र राणा आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें