टिहरी जनपद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और भगवान शिव की तपोस्थली खतलिंग ग्लेशियर की ऐतिहासिक यात्रा का 42वां संस्करण बुधवार को पर्वतीय लोकविकास समिति, भिलंगना क्षेत्र विकास समिति एवं इंद्रमणि बड़ोनी साहित्य एवं कला मंच घनसाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 42वीं ऐतिहासिक पांचवां धाम खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा का शुभारंभ बुधवार को राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज अखोड़ी से हुआ। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और महायात्रा को रवाना किया। यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए 5 सितंबर तक चलेगी।