आगामी विधानसभा चुनाव को भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में लोकसभा सांसद व भाजपा की राज्य सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।