फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का क्रमिक अनशन 13वें दिन भी जारी, निकाली रैली

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति संयुक्त कर्मचारी संघ के अस्थायी कर्मचारियों का एक सूत्रीय मांग को लेकर विभिन्न मंदिरों में क्रमिक अनशन जारी है। केदारनाथ में कर्मचारियों का क्रमिक अनशन 13वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने केदारनाथ मंदिर परिसर से ओम चौक तक रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। आंदोलनरत कर्मचारियों ने मांग की कि वन टाइम सेटलमेंट के माध्यम से उनका नियमितीकरण किया जाए और स्थायी कर्मचारियों की तरह उनका मानदेय भी बढ़ाया जाए। कर्मचारियों ने बीकेटीसी और शासन पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि वे विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद केदारनाथ सहित विभिन्न मंदिरों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उनकी वर्षों से लंबित मांगों का अब तक निराकरण नहीं हो पाया है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें