रुड़की। पिरान कलियर में बुधवार को बड़ी रोशनी के मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। जियारत के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ पड़ी। बसों की कमी के चलते यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने करीब तीन घंटे तक बस का इंतजार करने की बात कही।