अमर उजाला और ऑटो गैलरी होंडा की ओर से आयोजित ऋषिकेश वीरता सम्मान -2025 (सेवा और बलिदान का सम्मान) समारोह में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने विभिन्न युद्धों व आपरेशनों में देश की रक्षा के लिए बलिदान हुए 6 बलिदानियों के परिजनों को वीरता सम्मान से सम्मानित किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य कर रही 50 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष कंडवाल ने कहा कि उत्तराखंड महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित है, सरकार इस क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है।