फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय और प्रोत्साहन राशि की मांग पर किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय, प्रोत्साहन राशि और अन्य मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया और जल्द मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार करते हुए सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी। मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष इंद्रा देउपा ने कहा कि राज्य सरकार ने 2021 में 11,500 रुपये मानदेय देने का वादा किया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि और एनएचएम का बजट बढ़ाने की मांग की।धरने में कमला भट्ट, कविता पांडे, मोहनी देवी, हेमा मेहता और हंसी जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं। वहीं, गंगोलीहाट में आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाकांत के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन भेजा। उन्होंने 2023 से पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि न मिलने पर रोष जताया और शीघ्र भुगतान की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष उमा महरा, उपाध्यक्ष ममता देवी, मुन्नी देवी और कमला बिष्ट शामिल रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें