भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को श्रीनगर में हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह होते ही शहर में त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी। रंग-बिरंगी पोशाक में सजी महिलाएं, युवतियां और छोटी बच्चियां हाथों में राखी और मिठाई के डिब्बे लेकर भाइयों के घर जाती नजर आईं। बस अड्डे से लेकर बाजार तक दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही।घरों में बहनों ने पूजा की थाली सजाकर भाइयों के माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाया और कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। मिठाई खिलाकर भगवान से भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए।