श्रीनगर शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन लगने वाले जाम के कारण वाहन चालकों और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते रहे, जबकि सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को भी भक्तियाना से लेकर श्रीकोट तक वाहनों की सड़क पर वाहनों की कतारें देखने को मिलीं।