फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीतों व लोकनृत्यों के साथ ही दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव शुरू

विभिन्न लोकगीतों व लोकनृत्यों के साथ ही दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव में जनपद के सभी 15 विकासखंडों के युवा लोक संस्कृति, कला और रचनात्मकता से जुड़ी सात विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला मुख्यालय स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह हॉल में मुख्य अतिथि राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल, जिपं अध्यक्ष रचना बुटोला, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी व जिपं सदस्य अनुज कुमार ने संयुक्त रूप से महोत्सव का उद्घाटन किया। सुयाल ने कहा कि युवा महोत्सव जैसे आयोजन क्षेत्र की पहचान और युवाओं को बेहतर मंच दिलाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य पर महिला मंगल दलों व युवक मंगल दलों को विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। विकासखंड पोखड़ा के युवा दल ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिला मंगल दलों में पौड़ी ब्लॉक के मासौं दल ने पहला, ग्वारी दल थलीसैंण ने दूसरा और ताछला दल यमकेश्वर ने तीसरा स्थान पाया। युवक मंगल दलों में यमकेश्वर ब्लॉक का नाद मल्ला दल प्रथम, बड़गांव मल्ला दल पौड़ी द्वितीय और बिथ्याणी दल यमकेश्वर तृतीय रहा। आयोजक जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने महोत्सव के नियमों व उद्देश्यों की जानकारियां दीं। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख नीरज पटवाल, नलिन भट्ट, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, केसर सिंह असवाल, ओमपाल बिष्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुसाईं आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें