एसएसबी फायरिंग रेंज श्रीनगर में उत्तराखंड अंतरजनपदीय फायरिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने किया। प्रतियोगिता में सात पुलिस टीमें और पांच पीएसी टुकड़ियां प्रतिभाग कर रही हैं। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों की निशानेबाजी दक्षता, फायरिंग कौशल और पेशेवर क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करना है।