हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में बुधवार देर शाम नवरात्र के अवसर पर छात्रम संगठन की ओर से डांडिया नाइट आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और डांडिया की धुन पर जमकर थिरके। कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष सुजीत गैरोला, अनमोल भंडारी, रूपेश नेगी और अमन काला सहित संगठन के सह-टीम सदस्य, संस्थापक और संरक्षक सदस्य मौजूद रहे। आयोजक पुलकित अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी छात्र-छात्राओं का आभार जताया।