नैनीताल शहर के कृष्णापुर को सड़क से जोड़ने की मांग के लिए क्षेत्रवासियों का आक्रोश बुधवार को सड़क पर उतर आया। एक सप्ताह के सांकेतिक धरने के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने तल्लीताल डांठ से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोड नहीं तो वोट नहीं का एलान किया।