नैनीताल शहर के तल्लीताल बाजार एवं मल्लीताल में पालिका के समीप स्थित पार्क में इन दिनों गणेश महोत्सव के तहत धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन किए जा रहे हैं। तल्लीताल में बुधवार को भी गणपति का पूजन एवं हवन किया गया। यहां भव्य भंडारा भी किया गया। मुख्य आयोजक पूर्व पालिका सभासद किरन साह-मनोज साह ने यजमान के रूप में गणेश का पूजन किया। पूजन कार्य पंडित बसंत बल्लभ तिवारी ने करवाए। हवन में मनोज साह के अलावा पूर्व सभासद पवन साह भी सपत्नी बैठे। पूजन के बाद भजन कीर्तन भी हुआ। करीब दो बजे बाद यहां भंडारा भी किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सफलता में बिहारी लाल साह, अमनदीप सिंह आनंद, सुमित पंत, मयंक साह, भय्यू सती, दीपक साह, विजय कुमार, विक्की लांबा, ममता रावत, शोभा तिवारी, मुच्चू साह आदि जुटे रहे। मल्लीताल नगर पालिका के ठीक पीछे बने पार्क में भी गणेश पूजन आदि हुआ। यहां भी श्रद्धालुओं की ओर से भजन कीर्तन प्रस्तुत किए गए। सफलता में विनोद सिंह, तरुण लूथरा, मनोज कुमार, कुलदीप कुमार, कुंदन तिलारा, संदेश पाल, आकाश आदि जुटे हुए हैं।