फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों के साथ निकली बाबा सिद्धबली की शोभायात्रा

रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Dec 2025 09:29 PM IST

श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव के पहले दिन बैंडबाजों और ढोल नगाड़ों के साथ नगर में श्री सिद्धबली बाबा की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा को देखने के लिए शहर में भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान जगन्नाथ, तिरुपति बालाजी की झांकी, सिद्धबाबा का डोला, रावण तप समेत अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार शाम को बदरीनाथ मार्ग पर शोभायात्रा का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भगवान गणेश के डोले के समक्ष नारियल फोड़कर किया। इस वर्ष की झांकी में भगवान गणेश का डाेला, विशाल हनुमान, आदि शिव, माता, रावण तप, मां काली, भगवान राम, राधा-कृष्ण, भगवान जगन्नाथ, तिरुपति बालाजी समेत अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें