फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व में मिला हथिनी की तीन दिन पुराना शव

हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा में हथिनी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बिल्केश्वर कॉलोनी के पास जंगल घने जंगल में हथिनी का शव मिलने की सूचना पर राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। हथिनी का शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम ने जंगल में ही हथिनी के शव का पोस्टमार्टम कराया। प्राथमिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण हथिनी की मौत हुई होगी लेकिन पोस्टमार्टम के बाद हथिनी की मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। अधिकारियों के मुताबिक मृतक हथिनी की आयु करीब 12 से 15 वर्ष के बीच है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौत की स्पष्ट वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें