फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेले की तैयारियां: हरिद्वार में 7 नवंबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, हरकी पौड़ी से शुरुआत

आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जनपदभर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मेलाधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शुरू हुए अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में हरकी पौड़ी से किया गया। अभियान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सात नवंबर तक चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संगठनों, संत समाज, जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक इकाइयों और आमजन से अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें