फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: संघ के स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर चाणक्य शाखा के स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन और पथ संचलन किया। आर्यनगर कॉलोनी, नंदपुरी कॉलोनी व मयूर विहार कॉलोनी क्षेत्र में किए गए पथ संचलन में चल रहे स्वयंसेवकों को लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता पूर्व जिला संघचालक रोहिताश कुंवर चौहान ने कहा कि विजयादशमी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि, अपने भीतर की नकारात्मक प्रवृत्तियों पर विजय प्राप्त करने, समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेने का पर्व है। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, न्याय, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए। उनके आदर्श आज भी भारतीय समाज और राष्ट्रजीवन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण मात्र किसी एक व्यक्ति अथवा संस्था का कार्य नहीं, बल्कि, समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जरूरतमंद वर्गों की सहायता करने, सामाजिक एकता को मजबूत बनाने और अपने आचरण से राष्ट्रभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया। कहा कि जब व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और समर्पण के साथ करता है, तभी, एक सशक्त, संगठित एवं जागरूक समाज का निर्माण होता है। इस मौके पर नगर संघचालक ज्ञानेश्वर ठकराल, अमरेश कुमार, राजेंद्र रुहेला, डॉ. अश्वनी, प्रिय पराक्ष, ब्रह्मपाल, वेदपाल, देवी प्रसाद, सतेंद्र चौधरी, धनवीर, डॉ. सुधीर रुहेला, सतीश गोला, सतीश चौहान, सतीश गुप्ता, सतीश त्यागी, सुशील सैनी, अभिषेक त्यागी, आकाश चौहान, अनुज सिंह आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें