फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में किया हंगामा, नगर आयुक्त का घेराव

नगर निगम में मिनी हाईमास्ट लाइटों की खराब गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर भाजपा पार्षदों ने हंगामा करते हुए नगर आयुक्त नंदन कुमार का घेराव किया। पार्षदों ने संबंधित ठेकेदार पर लापरवाही बरतने और भाजपा पार्षदों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। भाजपा पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम क्षेत्र में लगाई गई मिनी हाईमास्ट लाइटें महज डेढ़ महीने के भीतर ही खराब हो गईं। लाइटें गारंटी अवधि में होने के बावजूद संबंधित ठेकेदार ने उनकी मरम्मत और रखरखाव नहीं किया। इसके चलते नगर निगम को स्वयं ही लाइटों की मरम्मत करानी पड़ी। पार्षदों ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए कहा कि संबंधित ठेकेदार द्वारा भाजपा पार्षदों के साथ की गई अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की। मामले को लेकर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने पार्षदों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें