चंपावत। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बाराकोट विकासखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालाकोट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह की अध्यक्षता में शिविर हुआ। शिविर में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, पशुपालन, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 541 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।