चंपावत। जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्यान विभाग की ओर से कीवी महोत्सव का आयोजन किया गया। कीवी महोत्सव में पहाड़ी जिलों चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के कीवी उत्पादकों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव में विशेषज्ञ किसानों को कीवी की उन्नत खेती, उत्पादन बढ़ाने की तकनीक, फसल प्रबंधन और उत्पाद के बेहतर विपणन से संबंधित जानकारी देंगे। बागेश्वर के कीवी मैन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भवान सिंह कोरंगा ने कीवी उत्पादन से संबंधित अपने अनुभव को साझा किया। महोत्सव के कीवी उत्पादन की आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और विपणन की जानकारी दी गई।