चंपावत। जिला मुख्यालय में बबीता बिष्ट ने जिला क्रीड़ाधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। वह जिले की पहली महिला जिला क्रीड़ाधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सीएम की आदर्श जिले चंपावत की परिकल्पना के अनुरूप खेल गतिविधियों को और तेज किया जाएगा। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। वह इससे पूर्व उत्तरकाशी में जिला क्रीड़ाधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। वर्तमान में वह खेल निदेशालय देहरादून से संबद्ध थीं। वह चंपावत की 12वीं जिला क्रीड़ाधिकारी हैं।