महिला बेस अस्पताल सिमली में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थराली के विधायक भूपाल राम टमटा ने फार्मासिस्टों को स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम बताया। विधायक टमटा ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के उपचार के लिए दवाएं और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिला फार्मेसी अधिकारी एनडी देवराड़ी ने स्वास्थ्य केंद्रों में फार्मेसिस्टों के योगदान की जानकारी दी। स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य फार्मेसी अधिकारी अमर लाल नथवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की प्रगति आख्या भी प्रस्तुत की। इस मौके पर कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमेश खंडूड़ी और फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रदीप रावत सहित कई अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।