चमोली में रूस से आए 50 से अधिक लोग इन दिनों योगाभ्यास के साथ स्वच्छता अभियान में भी जुटे हैं। शुक्रवार को नगर पालिका की टीम के साथ उन्होंने शंकराचार्य मठ परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान परिसर के आसपास साफ-सफाई की गई और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।