फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ के बामणी गांव में नंदा अष्टमी मेले का समापन, कुबेर जी और मां नंदा की पूजा में उमड़ा आस्था का रंग

बदरीनाथ धाम के बामणी गांव में तीन दिन से चल रहे नंदा अष्टमी मेले का आज समापन हो गया। मेले में महिलाओं ने झूमेलो नृत्य की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी और मां नंदा के भजनों से माहौल भक्तिमय रहा। समापन पर भगवान कुबेर जी को बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह से निकालकर बामणी गांव लाया गया। यहां कुबेर जी और मां नंदा के पस्वा ने दूध और पानी से स्नान की धार्मिक परंपरा निभाई। इसके बाद भगवान कुबेर जी को वापस बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें