राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कर्णप्रयाग में अप्रेंटिस मेले की शुरुआत हुई। मेले में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त युवा पंजीकरण करा रहे हैं। युवाओं के चयन के लिए विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि संस्थान पहुंचे हैं। मेले के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को अप्रेंटिस के अवसर उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।