मंगलवार की शाम को देवाल- खेता मानमती के सुयालकोट में एक और करीब 150 मीटर का नया स्लाइडिंग जोन बन गया है। लगातार पत्थर व मलबा आने के कारण फिलहाल सड़क खुलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। सड़क बंद होने से इस क्षेत्र के 12 गांवों के करीब दस हजार आवादी का तीन दिन से संपर्क कटा हुआ है। सुयालकोट घाटी के दस हजार आवादी की एकमात्र लाइफ लाइन देवाल- खेता मानमती सड़क में मंगलवार की रात्रि को 150 मीटर नया भूस्खलन जोन बन गया है। यहां पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। सुयालकोट में पहले भी बड़े हिस्से में भूस्खलन होने से आए दिन सड़क बाधित हो जाती है। बीडीसी मेंबर हरेंद्र कोटेड़ी, मोपाटा के ग्राम प्रधान रूपसिंह कुंवर, गणेश जोशी, उर्वी दत्त जोशी आदि ने बताया कि सुयालकोट में एक और नया भूस्खलन जोन तैयार हो गया है। इस क्षेत्र के 12 गांवों का संपर्क कट गया है। फिलहाल सड़क खुलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। वहीं इस बारे में लोनिवि के ईई मनीष डोगरा ने बताया कि भूस्खलन जोन सुयालकोट में करीब 150 मीटर नया भूस्खलन जोन बन गया है। हालांकि यहां पर सड़क खोलने के लिए पोकलेन मशीन लगी हुई है। लेकिन सड़क खुलने में एक सप्ताह से अधिक समय लगने की संभावना है।